शॉकिंग दुबई में चांदनी खोने की खबर जैसे ही मिली पूरे इंडिया में सदमा छा गया...दुबई में खुदा गवाहबना जब बॉलीवुड का बेहतरीन नगीना कुछ लम्हे में ही खो गया...मिस्टर इंडिया की निगाहें अब रुप की रानी को हमेशा ढूंढती ही रहेंगी...लेकिन वो लम्हे अब केवल जुदाई की ही याद दिलाएंगे... सोलवां सावन में अब ना झूले पड़ेंगे और ना ही लाडला चांद का टुकड़ा घर संसार में लौटकर आने वाला है...चालबाज वक्त ने हीर को रांझा से जुदा कर दिया...अलविदा श्रीदेवी 55 साल की अदाकारा अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई में एक शादी में शरीक होने गई थीं। अचानक श्रीदेवी के निधन की खबर से बॉलीवुड जगत समेत उनके प्रशंसक स्तब्ध हैं।
- मुंबई स्थित श्रीदेवी के घर पर उनके रिश्तेदार और नजदीकी पहुंचने लगे हैं। जहां अभी श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर मौजूद हैं।
- बीते रविवार को ही बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी छोटी बेटी खुशी और पति बोनी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गई थीं।
No comments:
Post a Comment